Posts

Showing posts from February, 2021

महाराष्ट्र ने फिर चिंता बढ़ाई, बीते 24 घंटे में 4,787 नए मरीज मिले, यह बीते 74 दिनों में सबसे ज्यादा

Image
  महाराष्ट्र में कोरोना के केसों में फिर तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है। बीते 24 घंटे में यहां 4,787 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। यह संख्या 5 दिसंबर के बाद सबसे ज्यादा है। तब 4,922 केस आए थे। राज्य में बीते छह दिनों से 3,000 से ज्यादा केस आ रहे हैं। इससे पहले 21 जनवरी से 10 फरवरी तक यह आंकड़ा एक बार भी 3,000 के पार नहीं गया था। देश में बुधवार को कुल12,511 नए मरीज मिले, 11,847 ठीक हुए और 90 संक्रमितों ने जान गंवाई। अब तक कोरोना के 1.09 करोड़ केस आ चुके हैं। इनमें से 1.06 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं। 1.56 लाख ने जान गंवाई है, जबकि 1.34 लाख का इलाज चल रहा है। 6 राज्यों का हाल 1. महाराष्ट्र राज्य में बुधवार को 4787 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,853 मरीज ठीक हुए और 40 की मौत हो गई। अब तक 20 लाख 76 हजार 93 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, इनमें 19 लाख 85 हजार 261 लोग ठीक हो चुके हैं। 51 हजार 631 ने इस महामारी से जान गंवाई है। 38 हजार 13 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 2. केरल केरल में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सबसे ज्यादा आ रहे हैं। यहां बुधवार को 4,892 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 4,832 मरीज

अमित शाह बोले- हम यहां परिवर्तन के लिए आए हैं, असल लड़ाई हमारे बूथ वर्कर्स और TMC के सिंडिकेट के बीच

  2 दिन के दौरे पर बंगाल पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को साउथ 24 परगना जिले के नामखाना में सभा की। इस दौरान उन्होंने लोगों से CM ममता बनर्जी की सरकार उखाड़ फेंकने और भाजपा को मौका देने की अपील करते हुए कहा कि हम बंगाल में परिवर्तन के लिए आए हैं। शाह ने कहा कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस का सिंडिकेट काम कर रहा है। यह सिंडिकेट आम लोगों तक केंद्र सरकार की ओर से भेजी जाने वाली मदद नहीं पहुंचने देता। असल लड़ाई भाजपा के बूथ वर्कर्स और TMC के इसी सिंडिकेट के बीच है। इससे पहले शाह ने कोलकाता में भारत सेवाश्रम संघ में पूजा की। इसके बाद गंगासागर के कपिल मुनि आश्रम गए। शाह के स्पीच की बड़ी बातें... 1. राज्य की संस्कृति पर:  मैं आज तीर्थों के तीर्थ गंगासागर आया हूं, ये मेरे लिए बहुत सौभाग्य का दिन है। मैं पश्चिमी छोर में पैदा हुआ, जहां गंगा गिरती हैं, वहां आप लोगों को संबोधित कर रहा हूं। आज ही रामकृष्ण परमहंस और चैतन्य महाप्रभु का जन्मदिन है। एक ने अध्यात्म तो दूसरे ने भक्ति के क्षेत्र में भारत का नाम दुनिया में रोशन किया है। 2. ममता सरकार पर:  परिवर्तन यात्रा बंगाल के हर विधानसभा क्षेत्र में