महाराष्ट्र ने फिर चिंता बढ़ाई, बीते 24 घंटे में 4,787 नए मरीज मिले, यह बीते 74 दिनों में सबसे ज्यादा

 महाराष्ट्र में कोरोना के केसों में फिर तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है। बीते 24 घंटे में यहां 4,787 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। यह संख्या 5 दिसंबर के बाद सबसे ज्यादा है। तब 4,922 केस आए थे। राज्य में बीते छह दिनों से 3,000 से ज्यादा केस आ रहे हैं। इससे पहले 21 जनवरी से 10 फरवरी तक यह आंकड़ा एक बार भी 3,000 के पार नहीं गया था।

देश में बुधवार को कुल12,511 नए मरीज मिले, 11,847 ठीक हुए और 90 संक्रमितों ने जान गंवाई। अब तक कोरोना के 1.09 करोड़ केस आ चुके हैं। इनमें से 1.06 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं। 1.56 लाख ने जान गंवाई है, जबकि 1.34 लाख का इलाज चल रहा है।





6 राज्यों का हाल
1. महाराष्ट्र

राज्य में बुधवार को 4787 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,853 मरीज ठीक हुए और 40 की मौत हो गई। अब तक 20 लाख 76 हजार 93 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, इनमें 19 लाख 85 हजार 261 लोग ठीक हो चुके हैं। 51 हजार 631 ने इस महामारी से जान गंवाई है। 38 हजार 13 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।


2. केरल
केरल में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सबसे ज्यादा आ रहे हैं। यहां बुधवार को 4,892 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 4,832 मरीज ठीक हुए और 16 संक्रमितों ने जान गंवाई। यहां अब तक 10 लाख 16 हजार 849 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 9 लाख 51 हजार 742 मरीज ठीक हो चुके हैं। 4,033 ने जान गंवाई है, जबकि 60,604 का इलाज चल रहा है।


3. मध्यप्रदेश
यहां बुधवार को 251 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 243 मरीज ठीक हुए और एक की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 58 हजार 333 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 52 हजार 628 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,842 मरीजों की मौत हो गई। 1,863 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।


4. गुजरात
यहां बुधवार को 278 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 273 लोग ठीक हुए और एक की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 66 हजार 34 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 59 हजार 928 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4043 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,703 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

ज्यादा पढ़े...

Comments

Popular posts from this blog

अमित शाह बोले- हम यहां परिवर्तन के लिए आए हैं, असल लड़ाई हमारे बूथ वर्कर्स और TMC के सिंडिकेट के बीच